शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को भी गिरे भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी (Nifty) 170 अंक फिसला, सेंसेक्स (Sensex) 674 अंक लुढ़का

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले बुधवार को भी भारतीय बाजार में कमजोरी रही थी।

गुरुवार को बाजार में रामनवमी के कारण छुट्टी थी। आज शुक्रवार की सुबह बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने बुधवार के बंद स्तर 28,265.31 के मुकाबले बढ़त के साथ 28,623.53 पर खुला, लेकिन जल्दी ही लाल निशान में चला गया। इसके बाद सेंसेक्स दिन भर लाल निशान में ही रहा और दोपहर बाद नीचे की ओर 27,500.79 तक फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स आज 674.36 अंकों या 2.39% की कमजोरी के साथ 27,590.95 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 22 शेयरों में कमजोरी और आठ शेयरों में मजबूती दर्ज की गयी।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) बुधवार के बंद स्तर 8,253.80 के मुकाबले आज 170.00 अंकों या 2.06% की कमजोरी के साथ 8,083.80 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में कमजोरी रही, जबकि 19 शेयरों में बढ़त दर्ज की गयी। निफ्टी के एक शेयर का भाव पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रहा। आज के कारोबार में सन फार्मा (Sun Pharma) में 9.58%, सिप्ला (Cipla) में 8.28%, आईटीसी (ITC) में 6.67% और गेल (GAIL) में 6.60% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 8.85%, इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 8.33% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 7.44% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!