शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार के लिए शुभ मंगलः सेंसेक्स (Sensex) ने हासिल की 2,476 अंकों की जबरदस्त उछाल

मंगलवार भारतीय शेयर बाजार के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, क्योंकि आज बीएसई के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) ने अंकों के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी तेजी हासिल कर ली।

सोमवार को बाजार में महावीर जयंती के कारण अवकाश था। इस तरह भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों के अवकाश के बाद आज मंगलवार को खुले। इस दौरान वैश्विक बाजारों से तेजी का संकेत मिल रहा था, जिसका जश्न भारतीय निवेशकों ने जबरदस्त खरीदारी के साथ मनाया। आज बाजार की मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर और निफ्टी (Nifty) के सभी 50 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई पर आज 1,843 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि लाल निशान में बंद होने वाले शेयरों की संख्या 544 रही।
बेहतर वैश्विक संकतों के बीच मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद स्तर के मुकाबले लगभग 1,300 अंकों की मजबूती के साथ खुला। दिन बीतने के साथ सेंसेक्स की तेजी बढ़ती गयी और यह 30,000 को पार कर गया। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेसेंक्स 2,476.26 अंकों या 8.97% की जबरदस्त बढ़त के साथ 30,067.21 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी शुक्रवार के बंद स्तर 8,083.80 के मुकाबले आज 708.40 अंकों या 8.76% की मजबूती के साथ 8,792.20 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 25%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 20.14%, ग्रासिम (Grasim) में 15%, डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr. Reddy's Laboratories) में 14.4%, हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 13.69%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 13.64% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 13.31% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!