शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में रही तेजी, लेकिन 24,000 को नहीं सँभाल सका डॉव जोंस (Dow Jones)

गुरुवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती का क्रम जारी रहा। इससे पहले बुधवार को भी अमेरिकी शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) बुधवार के अपने बंद स्तर 23,433.57 के मुकाबले गुरुवार को मजबूती के साथ 23,690.66 पर खुला और ऊपर की ओर 24,008.99 तक चला गया। हालाँकि डॉव जोंस इस मनोवैज्ञानिक स्तर को सँभाल सकने में नाकामयाब रहा और आखिरकार पिछले बंद स्तर के मुकाबले 285.80 अंकों या 1.22% की तेजी के साथ 23,719.37 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के अपने बंद स्तर 2,749.98 की तुलना में गुरुवार को 39.84 अंकों या 1.45% की मजबूती के साथ 2,789.82 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने बुधवार के बंद स्तर 8,090.90 के मुकाबले गुरुवार को 62.67 अंकों या 0.77% की बढ़त के साथ 8,153.58 पर रहा। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!