शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में तेजी, डॉव जोंस (Dow Jones) 559 अंक उछला

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मजबूती दर्ज करने में कामयाब रहे।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के अपने बंद स्तर 23,390.77 के मुकाबले मंगलवार को 23,690.57 पर खुला। मंगलवार को दिन भर यह हरे निशान में कारोबार करता रहा। इस दौरान यह ऊपर की ओर 24,040.58 तक गया, लेकिन इस स्तर के ऊपर टिक नहीं सका। आखिरकार डॉव जोंस 558.99 अंकों या 2.39% की मजबूती के साथ 23,949.76 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के अपने बंद स्तर 2,761.63 की तुलना में मंगलवार को 84.43 अंकों या 3.06% की बढ़ोतरी के साथ 2,846.06 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) अपने सोमवार के बंद स्तर 8,192.42 के मुकाबले मंगलवार को 323.32 अंकों या 3.95% की मजबूती के साथ 8,515.74 पर रहा। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!