शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स फिसला 31000 के नीचे

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

सुबह 11.13 बजे एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 240.20 अंकों या 2.59% की कमजोरी के साथ 9,016.95 पर है। सेंसेक्स (Sensex) में इस समय 871.42 अंकों की गिरावट है और यह 30,776.58 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो केवल आठ शेयरों में मजबूती है, जबकि 42 शेयर लाल निशान में हैं। इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 8.8% की गिरावट है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 8.5% और टाटा स्टील (Tata Steel) में 7.3% की कमजोरी है। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब में 4.13%, सिप्ला में 3.86%, सन फार्मा में 2.92% और ब्रिटानिया में 1.45% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!