शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को अमेरिकी बाजार में रही कमजोरी, डॉव जोंस (Dow Jones) 592 अंक टूटा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 24,242.49 के मुकाबले सोमवार को कमजोरी के साथ 24,095.10 पर खुला। सोमवार को डॉव जोंस दिन भर लाल निशान में कारोबार करता रहा और अंत में यह 592.05 अंकों या 2.44% की गिरावट के साथ 23,650.44 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) शुक्रवार के अपने बंद स्तर 2,874.56 की तुलना में सोमवार को 51.40 अंकों या 1.79% की कमजोरी के साथ 2,823.16 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुक्रवार के बंद स्तर 8,650.14 के मुकाबले सोमवार को 89.41 अंकों या 1.03% की कमजोरी के साथ 8,560.73 पर रहा। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!