शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 160 अंक फिसला, सेंसेक्स (Sensex) 536 अंक लुढ़का

दो दिनों की लगातार तेजी के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 31,863.08 के मुकाबले आज सुबह गिरावट के साथ 31,426.62 पर खुला और दिन भर लाल निशान में बना रहा। हालाँकि दोपहर बाद के कारोबार में सेंसेक्स ने वापसी की कोशिश की और सारे नुकसान को लगभग पाटते हुए ऊपर की ओर 31,842.24 तक पहुँच गया, लेकिन फिर से आयी तेज गिरावट की वजह से यह आखिरकार 535.86 अंकों या 1.68% के नुकसान के साथ 31,327.22 पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल आठ शेयरों में आज मजबूती रही, जबकि 22 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी (Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 9,313.90 के मुकाबले आज के कारोबार में 159.50 अंकों या 1.71% की कमजोरी के साथ 9,154.40 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 40 शेयर लाल निशान में बंद हुए।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 4.00%, ब्रिटानिया (Britannia) में 3.51%, सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.69% और सिप्ला (Cipla) में 1.51% की मजबूती रही। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 8.7%, इन्फ्राटेल (Infratel) में 7.98% और जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 7.52% की गिरावट रही। इनके अलावा बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) को 6.76%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) को 5.98% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) को 5.6% नुकसान उठाना पड़ा। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!