शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 218 अंक फिसला, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 45 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) न केवल मजबूती के साथ खुला, बल्कि दिन के कारोबार में इसने 24,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार भी कर लिया।

लेकिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद यह अपनी सारी बढ़त गँवा कर लाल निशान में बंद हुआ। डॉव जोंस मंगलवार के अपने बंद स्तर 23,883.09 के मुकाबले बुधवार को मजूबती के साथ 23,978.88 पर खुला और आखिर में 218.45 अंकों या 0.91% की गिरावट के साथ 23,664.64 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के अपने बंद स्तर 2,868.44 की तुलना में बुधवार को 20.02 अंकों या 0.70% की कमजोरी के साथ 2,848.42 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 8,809.12 के मुकाबले बुधवार को 45.27 अंकों या 0.51% की बढ़त के साथ 8,854.39 पर रहा। (शेयर मंथन, 07 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!