शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आज सुबह भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स (Sensex) 177 अंक नीचे

आज गुरुवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी का रुख दिख रहा है।

सुबह 10.29 बजे सेंसेक्स (Sensex) में 177.12 अंकों या 0.56% की गिरावट है और यह 31,508.63 पर है। इस समय एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 46.55 अंकों या 0.50% के नुकसान के साथ 9,224.35 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो ब्रिटानिया (Britannia) में इस समय 3.89% की गिरावट है। कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 3.74%, बीपीसीएल (BPCL) में 3.14% और ओएनजीसी (ONGC) में 3.03% का नुकसान है। दूसरी ओर अदानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 4.13% और इन्फ्राटेल (Infratel) में 2.80% की मजबूती है। (शेयर मंथन, 07 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!