शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी, सेंसेक्स (Sensex) 468 अंक फिसला

देश में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका के बीच आज मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी के साथ शुरुआत हुई।

यह कमजोरी अभी भी बरकरार है। सुबह 10.58 बजे सेंसेक्स (Sensex) में 468.24 अंकों या 1.48% की गिरावट है और यह 31,092.98 पर है। इससे पहले यह कल के बंद स्तर 31,561.22 के मुकाबले 31,342.93 पर खुला और नीचे की ओर 30,869.98 तक गया। इस समय एनएसई निफ्टी 50 (Nifty 50) में 126.95 अंकों या 1.37% की कमजोरी है और यह 9,112.25 पर है। हालाँकि आज सुबह के कारोबार में यह नीचे की ओर 9,043.95 तक फिसल गया था।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील (Tata Steel) में इस समय 3.20% की कमजोरी है। कोटक महिन्द्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 3.07% की गिरावट है। दूसरी ओर यूपीएल (UPL) में 2.31% की बढ़ोतरी है। आज सुबह के कारोबार में एसबीआई (SBI) के शेयर ने 52 हफ्तों की नयी तलहटी छू ली। (शेयर मंथन, 12 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!