शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 190 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 9,200 के नीचे हुआ बंद

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक निफ्टी (Nifty) और सेंसेक्स (Sensex) गिरावट के साथ बंद हुए।

एनएसई के निफ्टी में आज 42.65 अंकों या 0.46% की कमजोरी रही और यह 9,196.55 पर बंद हुआ। हालाँकि आज सुबह के कारोबार में यह नीचे की ओर 9,043.95 तक लुढ़क गया था। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 190.10 अंकों या 0.60% के नुकसान के साथ 31,371.12 पर रहा। इससे पहले यह कल के बंद स्तर 31,561.22 के मुकाबले 31,342.93 पर खुला और नीचे की ओर 30,844.66 तक गया। लेकिन दोपहर बाद निचले स्तरों से आयी खरीदारी के कारण यह काफी हद तक अपना नुकसान पाटने में सफल रहा।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी (NTPC) में 5.71% की मजबूती दर्ज की गयी। भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 4.39%, आईटीसी (ITC) में 4.13% और इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 2.96% की बढ़त रही। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 6.12% और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 2.93% की कमजोरी दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 12 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!