शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में रही गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 457 अंक फिसल कर 24,000 के नीचे हुआ बंद

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी का रुझान रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के अपने बंद स्तर 24,221.99 के मुकाबले मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 24,292.84 पर खुला, लेकिन आखिर में 457.21 अंकों या 1.89% की गिरावट के साथ 23,764.78 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के अपने बंद स्तर 2,930.32 की तुलना में मंगलवार को 60.20 अंकों या 2.05% के नुकसान के साथ 2,870.12 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के अपने बंद स्तर 9,192.34 के मुकाबले मंगलवार को 189.79 अंकों या 2.06% की गिरावट के साथ 9,002.55 पर रहा। इस तरह लगातार छह कारोबारी सत्रों में तेजी के बाद नैस्डैक कंपोजिट की मजबूती का सिलसिला टूट गया। (शेयर मंथन, 13 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!