शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ शुरुआत, सेंसेक्स (Sensex) 896 अंक ऊपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक पैकेज की घोषणा का स्वागत करते हुए बुधवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांक मजबूती के साथ खुले हैं।

सुबह 09.30 बजे सेंसेक्स (Sensex) में 896.26 अंकों या 2.86% की उछाल है और यह 32,267.38 पर है। इससे पहले यह कल के बंद स्तर 31,371.12 के मुकाबले मजबूती के साथ 32,841.87 पर खुला। इस समय एनएसई निफ्टी 50 (Nifty 50) में 245.60 अंकों या 2.67% की बढ़त है और यह 9,442.15 पर है। हालाँकि आज सुबह के कारोबार में यह ऊपर की ओर 9,584.50 तक उछल गया था।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो वेदांता (VEDL) में इस समय लगभग 10% की तेजी है। आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 6.85% और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 6.61% की बढ़ोतरी है। दूसरी ओर नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर में 2.39% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 13 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!