शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार को भारतीय बाजार में कमजोरी, निफ्टी (Nifty) 9,200 के नीचे बंद

भारतीय शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने से गुरुवार को इसके दिग्गज सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स (Sensex) इससे पहले बुधवार के बंद स्तर 32,008.61 के मुकाबले गुरुवार को कमजोरी के साथ 31,466.33 पर खुला और दिन भर लाल निशान में बना रहा। दोपहर बाद बाजार में गिरावट बढ़ी और सेंसेक्स 31,052.65 तक फिसल गया। आखिर में यह 885.72 अंकों या 2.77% की गिरावट के साथ 31,122.89 पर बंद हुआ। गुरुवार को एनएसई निफ्टी (Nifty) में 240.80 अंकों की कमजोरी रही और यह 9,142.75 पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 9,119.75 तक फिसल गया था।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो गुरुवार को टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 5.24%, इन्फोसिस (Infosys) में 5.16%, एचडीएफसी (HDFC) में 4.69%, इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 4.46% और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 4.07% की कमजोरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शेयर में 2.28% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 15 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!