शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में हरियाली, डॉव जोंस (Dow Jones) 377 अंक उछल कर बंद

लगातार तीन दिनों तक लाल निशान में बंद होने के बाद अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुआ।

 डॉव जोंस बुधवार के अपने बंद स्तर 23,247.97 के मुकाबले गुरुवार को गिरावट के साथ 23,049.06 पर खुला, लेकिन दिन के कारोबार में इसने न केवल अपना घाटा पाट लिया, बल्कि खासी वापसी करने में भी कामयाब रहा। गुरुवार के कारोबार के आखिर में यह 377.37 अंकों या 1.62% की बढ़ोतरी के साथ 23,625.34 पर बंद हुआ।
एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के अपने बंद स्तर 2,820.00 की तुलना में गुरुवार को 32.50 अंकों या 1.15% की मजबूती के साथ 2,852.50 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार के अपने बंद स्तर 8,863.17 के मुकाबले गुरुवार को 80.56 अंकों या 0.91% की बढ़त के साथ 8,943.72 पर रहा। (शेयर मंथन, 15 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!