शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में शुरुआती कारोबार में कमजोरी, निफ्टी फिसला 9,000 के नीचे

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुले, लेकिन जल्दी ही इन पर कमजोरी हावी हो गयी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 31,097.73 के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 31,248.26 पर खुला, जो आज के कारोबार में अब तक का इसका उच्चतम स्तर भी है। सुबह 10.17 बजे सेंसेक्स में 724.70 अंकों या 2.33% की गिरावट है और यह 30,373.03 पर है। इस समय निफ्टी (Nifty) में 199.75 अंकों की कमजोरी है और यह 8,937.10 पर है।
निफ्टी के शेयरों की बात करें तो इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 6.69%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 6.26% और जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 6.03% की गिरावट है। दूसरी ओर सिप्ला (Cipla) में 3.38% की मजबूती है। इस समय निफ्टी के सात शेयर हरे निशान में, जबकि 43 शेयर लाल निशान में हैं। इंडियन ऑयल (IOC) और एसबीआई (SBI) ने आज सुबह के कारोबार में अपना 52 हफ्तों का नया निचला स्तर बना लिया है। (शेयर मंथन, 18 मई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख