शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स (Sensex) 996 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार की शुरुआत दिग्गज सूचकांकों में हल्की मजबूती के साथ हुई।

पहले घंटे में ये सूचकांक एक बार लाल निशान में भी गये, लेकिन दोपहर के बाद इनकी मजबूती बढ़ती गयी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 30,609.30 के मुकाबले बुधवार को मामूली तेजी के साथ 30,793.11 पर खुला। कारोबार के पहले ही घंटे में यह फिसल कर नीचे की ओर 30,525.68 तक चला गया। हालाँकि दोपहर बाद इसकी मजबूती बढ़ी और यह ऊपर की ओर 31,660.60 तक चला गया। आज बुधवार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 995.92 अंकों या 3.25% की बढ़ोतरी के साथ 31,605.22 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी बुधवार को 285.90 अंकों या 3.17% की बढ़ोतरी के साथ 9,314.95 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 शेयर आज मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि केवल नौ शेयर नुकसान के साथ। आज ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 14.24%, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर में 8.95% और विप्रो (Wipro) में 6.89% की तेजी रही। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.95% की कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों में से आज बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) ने 52 हफ्तों की नयी तलहटी छू ली। (शेयर मंथन, 27 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!