शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में आज भी रही मजबूती, सेंसेक्स (Sensex) 32,000 के ऊपर हुआ बंद

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में तेजी का सिलसिला आज गुरुवार को भी जारी रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 31,605.22 के मुकाबले गुरुवार को बढ़त के साथ 31,827.80 पर खुला। आज दिन भर यह हरे निशान में बना रहा। सेंसेक्स आज ऊपर की ओर 32,267.23 तक गया। आज गुरुवार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 595.37 अंकों या 1.88% की मजबूती के साथ 32,200.59 पर बंद हुआ। इस तरह पिछले दो कारोबारी सत्रों में यह लगभग 1,600 अंकों की उछाल दर्ज कर चुका है।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 9,314.95 के मुकाबले गुरुवार को 175.15 अंकों या 1.88% की बढ़ोतरी के साथ 9,490.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 42 शेयर आज मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि केवल आठ शेयर कमजोरी के साथ। आज जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 9.58%, आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 7.34% और लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 5.78% की बढ़त रही। दूसरी ओर विप्रो (Wipro) में 0.92% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 28 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!