शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 121 अंक चढ़ा, डॉव जोंस (Dow Jones) 18 अंक लुढ़का

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के बंद स्तर 25,400.64 के मुकाबले शुक्रवार को हल्की कमजोरी के साथ 25,324.15 पर खुला। कल के कारोबार में यह ऊपर की ओर 25,482.80 और नीचे की ओर 25,031.67 तक गया। कारोबार के आखिर में यह 17.53 अंकों या 0.07% के नुकसान के साथ 25,383.11 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 9,368.99 के मुकाबले शुक्रवार को 120.88 अंकों या 1.29% की मजबूती के साथ 9,489.87 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के बंद स्तर 3,029.73 की तुलना में शुक्रवार को 14.58 अंकों या 0.48% की बढ़त के साथ 3,044.31 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!