शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) में 264 अंकों की तेजी, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 56 अंक बढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में मजबूती का रुझान दर्ज किया गया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के बंद स्तर 25,475.020 के मुकाबले मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 25,582.52 पर खुला। कल के कारोबार में यह ऊपर की ओर 25,743.13 और नीचे की ओर 25,523.74 तक गया। कारोबार के आखिर में यह 267.63 अंकों या 1.05% की मजबूती के साथ 25,742.65 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 9,552.05 के मुकाबले मंगलवार को 56.33 अंकों या 0.59% की बढ़ोतरी के साथ 9,608.38 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,055.73 की तुलना में मंगलवार को 25.09 अंकों या 0.82% की तेजी के साथ 3,080.82 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!