शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में तेजी जारी, निफ्टी 10,000 के पार, सेंसेक्स 34,000 के ऊपर बंद

भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में आज लगातार छठें दिन मजबूती का रुझान देखा गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 33,825.53 के मुकाबले बुधवार को बढ़त के साथ 34,185.41 पर खुला और दिन भर 34,000 के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बना रहा। दोपहर बाद इसकी तेजी बढ़ी और यह ऊपर की ओर 34,488.69 तक चला गया। हालाँकि आखिरी घंटे के कारोबार में इसकी तेजी में कुछ कमी आयी और आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 284.01 अंकों या 0.84% की बढ़त के साथ 34,109.54 पर बंद हुआ। इस तरह बीएसई सेंसेक्स लगातार छह कारोबारी सत्रों में तेजी दर्ज कर चुका है, जिसमें यह 3,500 अंकों की बढ़त हासिल कर चुका है। पिछले मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 30,609.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 9,979.10 के मुकाबले बुधवार को 82.45 अंकों या 0.83% की तेजी के साथ 10,061.55 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,108.30 तक पहुँचा था। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 36 शेयर फायदे के साथ बंद हुए, जबकि 14 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। आज महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 5.43%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 3.15% और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 3.11% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 1.99% की कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों में से ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने आज 52 हफ्तों का नया शिखर छू लिया। (शेयर मंथन, 03 जून 2020)
शेयर मंथन से व्हाट्सऐप्प पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें - https://chat.whatsapp.com/JWz2A9noDn82OkKsJ3nuuS

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!