शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स (Sensex) 34,000 के ऊपर हुआ बंद

गुरुवार की गिरावट के बाद कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में फिर से मजबूती दिखी।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 33,980.70 के मुकाबले शुक्रवार को बढ़त के साथ 34,198.55 पर खुला। हालाँकि आज यह गुरुवार के बंद स्तर के नीचे भी फिसला, इसके बावजूद ऊपर की ओर इसने 34,405.43 का स्तर भी छुआ। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 306.54 अंकों या 0.90% की बढ़त के साथ 34,287.24 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 10,029.10 के मुकाबले आज शुक्रवार को 113.05 अंकों या 1.13% की मजबूती के साथ 10,142.15 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,177.80 तक पहुँचा था। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 40 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 10 शेयर गिरावट के साथ। आज टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 13.65%, एसबीआई (SBI) में 8.73% और इन्फ्राटेल (Infratel) में 8.34% की तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर टीसीएस (TCS) में 1.84% की गिरावट देखी गयी। आज निफ्टी के शेयरों में से सिप्ला (Cipla), सन फार्मा (Sun Pharma) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने 52 हफ्तों का नया शिखर छू लिया। (शेयर मंथन, 05 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!