शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार मजबूती की ओर

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन जल्दी ही यह लाल निशान में चला गया।

कई बार हरे और लाल निशान के बीच झूलने के बाद अब बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती की ओर बढ़ता दिख रहा है। सोमवार के बंद स्तर 34,370.58 के मुकाबले आज मंगलवार को यह हल्की बढ़त के साथ 34,520.79 पर खुला। हालाँकि नीचे की ओर इसने 34,268.55 का स्तर भी छुआ। सुबह 10.28 बजे सेंसेक्स 280.79 अंकों या 0.82% की बढ़त के साथ 34,651.37 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 82.35 अंकों या 0.81% की मजबूती के साथ 10,249.80 पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,271.85 तक पहुँचा था। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयरों में बढ़त, जबकि 15 शेयरों में कमजोरी है। इस समय इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 3.52%, डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 3.49% और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.29% की तेजी है। दूसरी ओर टाइटन (Titan) में 2.1% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 09 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!