शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिनों की तेजी के बाद भारतीय बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 34,000 के नीचे फिसला

भारतीय शेयर बाजार में आज के कारोबार में आयी मुनाफावसूली की वजह से बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) अपने ऊपरी स्तरों से 930 अंक फिसल गया।

सोमवार के बंद स्तर 34,370.58 के मुकाबले आज मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ 34,520.79 पर खुला। लेकिन जल्दी ही लाल निशान में फिसल गया। दरअसल शुरुआती आधे घंटे में सेंसेक्स कई बार लाल और हरे निशान के बीच झूलता रहा। लेकिन इसके बाद इसमें मजबूती बढ़ने लगी और यह ऊपर की ओर 34,811.29 तक चला गया। लेकिन दोपहर बाद ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली ने जोर पकड़ा और यह लाल निशान में फिसल गया। वक्त बीतने के साथ सेंसेक्स की गिरावट बढ़ती रही और यह नीचे की ओर 33,881.19 तक चला गया। इस तरह यह आज के अपने ऊपरी स्तरों से 930.10 अंक फिसल चुका था। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 413.89 अंकों या 1.20% की गिरावट के साथ 33,956.69 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 10,167.45 के मुकाबले आज 120.80 अंकों या 1.19% की गिरावट के साथ 10,046.65 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,291.15 तक पहुँचा था। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 13 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 37 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। आज डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 3.84%, इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 2.70% और सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.93% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 3.75% और विप्रो (Wipro) में 3.69% की गिरावट रही। निफ्टी के शेयरों में से डॉ. रेड्डीज लैब और सन फार्मा ने आज के कारोबार में 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया। (शेयर मंथन, 09 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!