शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त के साथ शुरुआत

आज बुधवार के शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक हरे और लाल निशान के बीच ऊपर-नीचे होते दिखे।

हालाँकि अब इनमें हल्की बढ़त दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 33,956.69 के मुकाबले आज बुधवार को मामूली तेजी के साथ 34,029.14 पर खुला। हालाँकि यह जल्दी ही नीचे की ओर 33,949.46 तक फिसल गया। सुबह 10.10 बजे सेंसेक्स 59.20 अंकों या 0.17% की बढ़त के साथ 34,015.89 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 5.50 अंकों या 0.05% की मजबूती के साथ 10,052.15 पर है।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयरों में बढ़त, जबकि 28 शेयरों में कमजोरी है। इस समय इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 3.07% और श्री सीमेंट (Shree Cement) में 1.90% की तेजी है। दूसरी ओर गेल (GAIL) में 4.2% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 10 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!