शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 709 अंक फिसला, निफ्टी 10,000 के नीचे बंद

भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक आज गुरुवार के कारोबार में कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 34,247.05 के मुकाबले आज मामूली नुकसान के साथ 34,214.69 पर खुला। आज दिन भर सेंसेक्स लाल निशान में ही बना रहा और आज के कारोबार के अंत में यह 708.68 अंकों या 2.07% की गिरावट के साथ 33,538.37 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी अपने पिछले बंद स्तर 10,116.15 के मुकाबले आज 214.15 अंकों या 2.12% की कमजोरी के साथ 9,902.00 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज केवल छह शेयरों में बढ़ोतरी रही, जबकि 44 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 4.34% और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 0.82% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर इन्फ्राटेल (Infratel) में 8.92%, जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 6.74% और एसबीआई (SBI) में 5.59% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 11 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!