शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में निफ्टी (Nifty) ने पार किया 10,000 का स्तर

बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार का आरंभ हुआ।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 33,228.80 के मुकाबले आज मंगलवार को बढ़त के साथ 33,853.72 पर खुला। इसके बाद यह ऊपर की ओर 34,022.01 तक पहुँच गया। हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के बाद इसकी बढ़त कुछ घटी है। सुबह 10.38 बजे सेंसेक्स 650.26 अंकों या 1.96% की मजबूती के साथ 33,879.06 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 183.50 अंकों या 1.87% की बढ़त के साथ 9,997.20 पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,046.15 तक चला गया था।
निफ्टी के 50 शेयरों में से केवल पाँच शेयरों में कमजोरी है, जबकि 45 शेयरों में बढ़ोतरी दिख रही है। इस समय जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 5.69%, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 5.35% और यूपीएल (UPL) में 5.26% की मजबूती है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 3.88% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 16 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!