शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 376 अंक बढ़ा, निफ्टी (Nifty) 100 अंक चढ़ कर 9,914 पर बंद

दोपहर बाद आये हिचकोले के बावजूद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 33,228.80 के मुकाबले आज सुबह मजबूती के साथ 33,853.72 पर खुला। दोपहर बाद यह अपनी सारी बढ़त गँवा बैठा और इसने नीचे की ओर 32,953.30 का स्तर छू लिया। हालाँकि निचले स्तरों पर खरीदारी आने के कारण यह फिर से हरे निशान में आ गया और वक्त के साथ इसकी मजबूती बढ़ती गयी। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 376.42 अंकों या 1.13% की बढ़ोतरी के साथ 33,605.22 पर बंद हुआ।
आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि बाकी 15 शेयरों में नुकसान रहा। आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 4.16% और एचडीएफसी (HDFC) में 4.03% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में 2.75%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.03% और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 1.80% की कमजोरी रही।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) अपने पिछले बंद स्तर 9,813.70 के मुकाबले आज के कारोबार में 100.30 अंकों या 1.02% की मजबूती के साथ 9,914.00 पर बंद हुआ। हालाँकि आज के शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने 10,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करते हुए 10,046.15 का स्तर छू लिया था। (शेयर मंथन, 16 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!