शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार गिरे, निफ्टी (Nifty) नहीं पार कर सका 10,000 की बाधा

बुधवार को दिन भर चले उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 33,605.22 के मुकाबले बुधवार की सुबह गिरावट के साथ 33,438.31 पर खुला। दिन भर यह हरे और लाल निशान के बीच झूलता रहा। इस दौरान यह ऊपर की ओर 33,933.66 और नीचे की ओर 33,332.96 तक गया। बुधवार के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 97.30 अंकों या 0.29% की कमजोरी के साथ 33,507.92 पर बंद हुआ।
बुधवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 16 शेयरों में गिरावट रही। बुधवार को मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 4.14%, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 3.43% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 2.10% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 2.81% और आईटीसी (ITC) में 1.97% की कमजोरी रही।
दूसरी ओर एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) अपने मंगलवार के बंद स्तर 9,914.00 के मुकाबले बुधवार के कारोबार में 32.85 अंकों या 0.33% की गिरावट के साथ 9,881.15 पर बंद हुआ। हालाँकि बुधवार के कारोबार में निफ्टी ने 10,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करते हुए 10,003.60 का स्तर छू लिया था, लेकिन इस स्तर को सँभाल नहीं सका। (शेयर मंथन, 18 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!