शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 170 अंक लुढ़का, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 15 अंक बढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में मिला-जुला रुख रहा।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के बंद स्तर 26,289.98 के मुकाबले बुधवार को मामूली बढ़त के साथ 26,330.52 पर खुला। इसके बाद यह ऊपर की ओर 26,400.07 तक और नीचे की ओर 26,068.41 तक गया। आखिरकार डॉव जोंस 170.37 अंकों या 0.65% की कमजोरी के साथ 26,119.61 पर बंद हुआ। इस तरह लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार को डॉव जोंस को गिरावट का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 9,895.87 के मुकाबले बुधवार को 14.66 अंकों या 0.15% की बढ़त के साथ 9,910.53 पर रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के बंद स्तर 3,124.74 की तुलना में बुधवार को 11.25 अंकों या 0.36% की गिरावट के साथ 3,113.49 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!