शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार: छोटे दायरे में ऊपर-नीचे हो रहे हैं सूचकांक

आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

सूचकांक एक छोटे से दायरे में ऊपर-नीचे होते दिख रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 33,507.92 के मुकाबले आज गुरुवार को नुकसान के साथ 33,371.52 पर खुला। अब तक यह कई बार लाल और हरे निशान में आ जा चुका है। अब तक यह ऊपर की ओर 33,643.96 और नीचे की ओर 33,371.52 तक जा चुका है। सुबह से यह इसी दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा है। सुबह 11.06 बजे सेंसेक्स 35.82 अंकों या 0.11% की मामूली बढ़त के साथ 33,543.74 पर है। इस समय एनएसई निफ्टी 25.10 अंकों या 0.25% की मजबूती के साथ 9,906.25 पर है। इससे पहले यह ऊपर की ओर 9,927.70 और नीचे की ओर 9,845.05 तक गया था।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयरों में मजबूती है, जबकि 21 शेयरों में कमजोरी है। एक शेयर पिछले बंद भाव पर भी चल रहा है। इस समय जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 3.82% और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 3.59% की बढ़त दिख रही है। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में 1.37% का नुकसान है। (शेयर मंथन, 18 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!