शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में शानदार तेजी, निफ्टी (Nifty) 211 अंक उछला, सेंसेक्स (Sensex) में 700 अंकों की मजबूती

गुरुवार को दोपहर के बाद आयी तेजी में निफ्टी (Nifty) ने 10,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया।

अपने बुधवार के बंद स्तर 9,881.15 के मुकाबले गुरुवार के कारोबार में 210.50 अंकों या 2.13% की शानदार मजबूती के साथ 10,091.65 पर बंद हुआ। हालाँकि बुधवार के कारोबार में भी निफ्टी 10,000 का मनोवैज्ञानिक स्तर पार करते हुए 10,003.60 तक गया था, लेकिन इस स्तर को सँभाल नहीं सका था।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार के बंद स्तर 33,507.92 के मुकाबले गुरुवार की सुबह कमजोरी के साथ 33,371.52 पर खुला। दोपहर के पहले यह एक छोटे दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा, लेकिन दोपहर के बाद आयी तेजी में यह ऊपर की ओर 34,276.01 तक चला गया। आज के कारोबार के अंत में यह 700.13 अंकों या 2.09% की तेजी के साथ 34,208.05 पर बंद हुआ।
गुरुवार को सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर बढ़ोतरी के साथ बंद हुए, जबकि आठ शेयरों में कमजोरी देखी गयी। आज बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 5.46%, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 5.02% और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 4.10% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर ओएनजीसी (ONGC) में 0.71% और हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 0.63% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 18 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!