शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) ने लगातार पाँचवें दिन दर्ज की तेजी

गुरुवार को गिरावट के बावजूद अमेरिकी शेयर बाजार का दिग्गज सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 26,000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहा।

बुधवार के बंद स्तर 26,119.61 के मुकाबले गुरुवार को डॉव जोंस मामूली कमजोरी के साथ 26,016.45 पर खुला। इसके बाद यह ऊपर की ओर 26,154.20 और नीचे की ओर 25,848.53 तक गया। हालाँकि यह निचले स्तरों से उबरने में सफल रहा और आखिरकार 39.51 अंकों या 0.15% की गिरावट के साथ 26,080.10 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) बुधवार के बंद स्तर 9,910.53 के मुकाबले गुरुवार को 32.52 अंकों या 0.33% की बढ़ोतरी के साथ 9,943.05 पर रहा। इस तरह नैस्डैक कंपोजिट लगातार पाँचवें दिन तेजी हासिल करने में सफल रहा। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) बुधवार के बंद स्तर 3,113.49 की तुलना में गुरुवार को 1.85 अंकों या 0.06% की मामूली बढ़त के साथ 3,115.34 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!