शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन चढ़े भारतीय बाजार, निफ्टी (Nifty) 153 अंक उछला, सेंसेक्स (Sensex) 524 अंक बढ़ा

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार मजबूती दर्ज की गयी।

इस तरह लगातार दूसरे दिन इनमें बढ़ोतरी का क्रम जारी रहा। इससे पहले गुरुवार को भी भारतीय बाजार के सूचकांकों ने तेजी दर्ज की थी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने गुरुवार के बंद स्तर 34,208.05 के मुकाबले शुक्रवार के कारोबार में मामूली बढ़त के साथ 34,335.38 पर खुला। शुरुआत के दो घंटे सूचकांक छोटे दायरे में ऊपर-नीचे होता रहा। लेकिन उसके बाद इसने तेजी पकड़ी और दोपहर बाद ऊपर की ओर 34,848.37 तक चला गया। कल के कारोबार के आखिर में यह 523.68 अंकों या 1.53% की शानदार मजबूती के साथ 34,731.73 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) गुरुवार के बंद स्तर 10,091.65 के मुकाबले शुक्रवार के कारोबार के अंत में 152.75 अंकों या 1.51% की तेजी के साथ 10,244.40 पर बंद हुआ।
शुक्रवार को निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 16 शेयरों में गिरावट देखी गयी। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव पर ही बंद हुआ। शुक्रवार को बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 9.17%, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 6.55%, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 6.48% और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 5.76% की बढ़त दर्ज की गयी। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में 2.20% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 20 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!