शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) लगातार आठवें दिन बढ़त के साथ बंद

सोमवार की तेजी के बाद मंगलवार को भी डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) तेजी हासिल करने के बाद बंद हुआ।

डॉव जोंस सोमवार के बंद स्तर 26,024.96 के मुकाबले मंगलवार को बढ़ोतरी के साथ 26,159.39 पर खुला। कल दिन भर यह हरे निशान में बना रहा। आखिरकार यह 131.14 अंकों या 0.50% की मजबूती के साथ 26,156.10 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सोमवार के बंद स्तर 10,056.50 के मुकाबले मंगलवार को 10,130.80 पर खुला और ऊपर की ओर 10,221.85 तक पहुँच गया। कल के कारोबार के आखिर में यह 74.89 अंकों या 0.74% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 10,131.37 पर रहा। इस तरह नैस्डैक कंपोजिट लगातार आठवें दिन बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। यह 12 जून से लगातार मजबूती के साथ बंद हो रहा है। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,117.86 की तुलना में मंगलवार को 13.43 अंकों या 0.43% की तेजी के साथ 3,131.29 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!