शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार आठ दिनों की मजबूती के बाद नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों में कमजोरी दर्ज की गयी।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) मंगलवार के बंद स्तर 26,156.10 के मुकाबले बुधवार को गिरावट के साथ 25,992.96 पर खुला। कल दिन भर यह लाल निशान में ही बना रहा और आखिरकार 710.16 अंकों या 2.72% की कमजोरी के साथ 25,445.94 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) मंगलवार के बंद स्तर 10,131.37 के मुकाबले बुधवार को 10,092.90 पर खुला और आखिर में 222.20 अंकों या 2.19% की गिरावट के साथ 9,909.17 पर रहा। इस तरह नैस्डैक कंपोजिट में लगातार आठ दिनों से चली आ रही बढ़त का सिलसिला बुधवार को टूट गया। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) मंगलवार के बंद स्तर 3,131.29 की तुलना में बुधवार को 80.96 अंकों या 2.59% की कमजोरी के साथ 3,050.33 पर रहा। (शेयर मंथन, 25 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!