शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 27 अंक गिरा, निफ्टी (Nifty) 16 अंक फिसला

गुरुवार को दिन भर चले उठापटक के बाद भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने बुधवार के बंद स्तर 34,868.98 के मुकाबले गुरुवार को कमजोरी के साथ 34,525.39 पर खुला। दिन में दो बार यह मजबूती के साथ हरे निशान में आया, लेकिन इन स्तरों पर टिकने में कामयाब नहीं हो सका। कल के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 26.88 अंकों या 0.08% के नुकसान के साथ 34,842.10 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) बुधवार के बंद स्तर 10,305.30 के मुकाबले गुरुवार के कारोबार के अंत में 16.40 अंकों या 0.16% की कमजोरी के साथ 10,288.90 पर बंद हुआ।
गुरुवार को निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 34 शेयर लाल निशान में रहे। गुरुवार के कारोबार में आईटीसी (ITC) में 5.55%, हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 2.86% और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 1.89% की बढ़त रही। दूसरी ओर एशियन पेंट्स (Asian Paints) में 3.13% और हिन्डालको इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 2.34% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 26 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!