शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 730 अंक टूटा

कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था की वापसी की उम्मीदों पर तुषारापात होते देख निवेशकों ने शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में बिकवाली पर जोर दिया।

लिहाजा अमेरिकी शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक कल भारी गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) गुरुवार के बंद स्तर 25,745.60 के मुकाबले शुक्रवार को कमजोरी के साथ 25,641.69 पर खुला। हालाँकि वक्त बीतने के साथ इसकी गिरावट बढ़ती गयी और यह 25,000 के नीचे फिसल गया। शुक्रवार को आखिरकार डॉव जोंस 730.05 अंकों या 2.84% की कमजोरी के साथ 25,015.55 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) गुरुवार के बंद स्तर 10,017.00 के मुकाबले शुक्रवार को 259.78 अंकों या 2.59% की गिरावट के साथ 9,757.22 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) गुरुवार के बंद स्तर 3,083.76 की तुलना में शुक्रवार को 74.71 अंकों या 2.42% की कमजोरी के साथ 3,009.05 पर रहा। (शेयर मंथन, 27 जून 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!