शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों में गिरावट

मंगलवार को दोपहर बाद आयी बिकवाली की वजह से भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) कमजोरी के साथ बंद हुए।

दिन के काफी वक्त तक ये दोनों सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, लेकिन आखिरी डेढ़ घंटे में गिरावट हावी हो गयी। बीएसई सेंसेक्स अपने सोमवार के बंद स्तर 34,961.52 के मुकाबले मंगलवार को बढ़त के साथ 35,168.30 पर खुला और ऊपर की ओर 35,233.91 तक गया। कल के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 45.72 अंकों या 0.13% की कमजोरी के साथ 34,915.80 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) सोमवार के बंद स्तर 10,312.40 के मुकाबले मंगलवार को 10.30 अंकों या 0.10% की गिरावट के साथ 10,302.10 पर बंद हुआ।
मंगलवार के कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 29 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। एक शेयर भाव में बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। श्री सीमेंट (Shree Cement) में 3.12%, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) में 2.66% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 2.59% की तेजी दर्ज की गयी। वहीं बीपीसीएल (BPCL) में 2.50%, पावर ग्रिड (Power Grid) में 1.94% और सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.89% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!