शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में तेजी, बीएसई सेंसेक्स 499 अंक उछल कर 35,414 पर हुआ बंद

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी वापस लौटती दिखी।

हालाँकि सूचकांकों की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई, लेकिन दिन बीतने के साथ इनकी तेजी बढ़ती गयी। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने मंगलवार के बंद स्तर 34,915.80 के मुकाबले बुधवार को बढ़ोतरी के साथ 35,009.59 पर खुला और दोपहर बाद ऊपर की ओर 35,467.23 तक गया। आज के कारोबार के अंत में सेंसेक्स 498.65 अंकों या 1.43% की मजबूती के साथ 35,414.45 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) मंगलवार के बंद स्तर 10,302.10 के मुकाबले बुधवार को 127.95 अंकों या 1.24% की तेजी के साथ 10,430.05 पर बंद हुआ।
निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 26 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए, जबकि 23 शेयर लाल निशान के साथ बंद हुए। इसके अलावा एक शेयर पिछले भाव में बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 6.34%, यूपीएल (UPL) में 5.27% और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 5.20% की तेजी रही। वहीं एनटीपीसी (NTPC) में 2.14%, नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 2.06% और लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) में 1.99% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!