शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पाँच दिनों की तेजी के बाद आज भारतीय बाजार में गिरावट

भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांकों में लगातार पाँच दिनों से चला आ रहा मजबूती का क्रम आज टूट गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अपने मंगलवार के बंद स्तर 36,674.52 के मुकाबले आज बुधवार को 345.51 अंकों या 0.94% की गिरावट के साथ 36,329.01 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) मंगलवार के बंद स्तर 10,799.65 की तुलना में बुधवार को 93.90 अंकों या 0.87% की कमजोरी के साथ 10,705.75 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से बुधवार को 14 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 35 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी का एक शेयर पिछले बंद भाव पर ही बंद हुआ। निफ्टी के शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 4.50% और वेदांता (VEDL) में 2.70% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.62% और जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 4.60% की गिरावट दर्ज की गयी। आज के कारोबार में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने 52 हफ्तों का नया शिखर छू लिया। (शेयर मंथन, 08 जुलाई 2020) 

Comments  

Shahzad Siddique
-1 # Shahzad Siddique 2020-07-09 21:31
Share bajar and market me pese lagana hai muche bhi

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!