शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंद्रह जुलाई को खुलेगा यस बैंक (Yes Bank) का एफपीओ (FPO)

निजी क्षेत्र के यस बैंक (Yes Bank) ने अपना फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (Follow-on Public Offer) खुलने की तिथि तय कर दी है।

यह 15 जुलाई 2020 को खुल कर 17 जुलाई 2020 को बंद होगा। ऐंकर निवेशक इसमें 14 जुलाई को बिडिंग कर सकते हैं। इस ऑफर के जरिये बैंक की 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
बीएसई (BSE) में आज यस बैंक का शेयर 2.11% की तेजी के साथ 26.65 रुपये पर रहा। हालाँकि इससे पहले यह उछल कर 27.50 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!