शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 143 अंक फिसल कर 36,594 पर बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के अहम सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 36,737.69 के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 36,555.13 पर खुला। कुछ मिनटों को छोड़ कर आज यह दिन भर लाल निशान में रहा और नीचे की ओर 36,401.11 तक चला गया। आखिरकार आज सेंसेक्स 143.36 अंकों या 0.39% की कमजोरी के साथ 36,594.33 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 45.40 अंकों या 0.42% की गिरावट के साथ 10,768.05 पर बंद हुआ। आज यह ऊपर की ओर 10,819.40 और नीचे की ओर 10,713.00 तक गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से आज 37 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि 13 शेयर बढ़त के साथ।
निफ्टी के शेयरों में आज रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में 3.07%, हिन्दुस्तान यूनिलीवर (HUL) में 2.49% और सन फार्मा (Sun Pharma) में 2.29% की तेजी रही। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 3.16% और गेल (GAIL) में 2.94% की गिरावट दर्ज की गयी। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने अपना नया सर्वकालिक शिखर छू लिया। इसके अलावा ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयर ने भी 52 हफ्तों का नया शिखर बनाया। (शेयर मंथन, 10 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!