शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 661 अंक फिसला सेंसेक्स (Sensex)

भारतीय शेयर बाजार में आज दिन भर कमजोरी का माहौल रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 36,693.69 के मुकाबले आज गिरावट के साथ 36,517.28 पर खुला और लगातार लाल निशान में बना रहा। वक्त बीतने के साथ इसकी कमजोरी बढ़ती गयी और दोपहर बाद यह 36,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया। हालाँकि आखिर में सेंसेक्स 660.63 अंकों या 1.80% की गिरावट के साथ 36,033.06 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 195.35 अंकों या 1.81% की कमजोरी के साथ 10,607.35 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 10,562.90 तक लुढ़क गया था। निफ्टी के 46 शेयर आज कमजोरी के साथ बंद हुए। निफ्टी के एक शेयर की कीमत आज के कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रही। केवल तीन शेयर हरे निशान में बंद होने में कामयाब हो सके।
निफ्टी के शेयरों में आज इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) में 5.49%, ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 4.90% और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में 4.47% की गिरावट रही। दूसरी ओर डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddy’s Lab) में 1.94% की मजबूती दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 14 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!