शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 557 अंक उछला, नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 98 अंक बढ़ा

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक मजबूती दर्ज करने के बाद बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) सोमवार के बंद स्तर 26,085.80 के मुकाबले मंगलवार को कमजोरी के साथ 26,044.17 पर खुला। लेकिन वक्त बीतने के साथ यह मजबूती दिखाता गया और आखिरी घंटे में ऊपर की ओर 26,642.59 तक पहुँच गया। आखिरकार कल डॉव जोंस 556.79 अंकों या 2.13% की शानदार तेजी के साथ 26,642.59 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 97.73 अंकों या 0.94% की बढ़ोतरी के साथ 10,488.58 पर रहा। एसऐंडपी 500 (S&P 500) सोमवार के बंद स्तर 3,155.22 की तुलना में मंगलवार को 42.30 अंकों या 1.34% की मजबूती के साथ 3,197.52 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!