शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में तेजी, 37,000 के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स (Sensex)

आज के कारोबार के आखिरी डेढ़ घंटे में उभरी जबरदस्त खरीदारी की वजह से भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक शानदार बढ़त के साथ बंद हुए।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) गुरुवार के बंद स्तर 36,471.68 के मुकाबले आज मामूली बढ़ोतरी के साथ 36,547.75 पर खुला और दोपहर बाद तक एक छोटे दायरे में ऊपर नीचे होता रहा। हालाँकि कारोबार के आखिरी डेढ़ घंटे में इसकी मजबूती बढ़ी और यह ऊपर की ओर 37,125.98 तक उछल गया। आखिरकार सेंसेक्स 548.46 अंकों या 1.50% की शानदार मजबूती के साथ 37,020.14 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 161.75 अंकों या 1.51% की बढ़ोतरी के साथ 10,901.70 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 10,933.45 तक चढ़ गया था। निफ्टी के 41 शेयर आज तेजी के साथ, जबकि केवल आठ शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। एक शेयर का भाव अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रहा।
निफ्टी के शेयरों में आज बीपीसीएल (BPCL) में 12.43% की मजबूती दर्ज की गयी। इसके अलावा ओएनजीसी (ONGC) में 5.84% और इन्फ्राटेल (Infratel) में 4.32% की तेजी देखी गयी। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में 1.90% की गिरावट रही। निफ्टी के शेयरों में से आज सिप्ला और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने आज 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!