शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में मजबूती, 11,000 के ऊपर बंद हुआ निफ्टी (Nifty)

नये कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी दर्ज करने में कामयाब रहे।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुक्रवार के बंद स्तर 37,020.14 के मुकाबले सोमवार को शानदार मजबूती के साथ 37,409.03 पर खुला और दिन भर हरे निशान में रहा। आखिरकार सेंसेक्स 398.85 अंकों या 1.08% की बढ़त के साथ 37,418.99 पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) सोमवार को 120.50 अंकों या 1.11% की मजबूती के साथ 11,022.20 पर बंद हुआ। सोमवार को निफ्टी के 30 शेयर तेजी के साथ, जबकि 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एक शेयर का भाव अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले अपरिवर्तित रहा।
निफ्टी के शेयरों में सोमवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) में 5.12%, विप्रो (Wipro) में 4.44% और इन्फोसिस (Infosys) में 4.41% की बढ़त देखी गयी। दूसरी ओर सन फार्मा (Sun Pharma) में 3.90% और सिप्ला (Cipla) में 2.15% की कमजोरी रही। निफ्टी के शेयरों में से एचसीएल टेक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने सोमवार के कारोबार में 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख