शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन चढ़ा सेंसेक्स (Sensex), अब तक बढ़ चुका है 1,897 अंक

भारतीय शेयर बाजार में जारी तेजी का दौर मंगलवार को भी जारी रहा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सोमवार के बंद स्तर 37,418.99 के मुकाबले मंगलवार को बढ़त के साथ 37,823.61 पर खुला। आज दिन भर इसमें मजबूती बनी रही और यह ऊपर की ओर 37,990.55 तक चला गया। आखिरकार सेंसेक्स 511.34 अंकों या 1.37% की शानदार तेजी के साथ 37,930.33 पर बंद हुआ। आज लगातार पाँचवाँ कारोबारी दिन रहा, जब सेंसेक्स मजबूती के साथ बंद हुआ। पिछले हफ्ते के बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार के बाद इस हफ्ते सोमवार और आज मंगलवार को यह बढ़त के साथ बंद हो चुका है। इस दौरान यह 1,897.27 अंक उछल चुका है। पिछले मंगलवार को सेंसेक्स 36,033.06 पर बंद हुआ था।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 140.05 अंकों या 1.27% की बढ़ोतरी के साथ 11,162.25 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 32 शेयर मजबूती, जबकि 18 शेयर कमजोरी दर्ज करने के बाद बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में पावर ग्रिड (Power Grid) में 6.42%, इंडियन ऑयल (IOC) में 5.66% और बीपीसीएल (BPCL) में 5.43% की तेजी रही। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.00% और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) में 3.52% की गिरावट देखी गयी। निफ्टी के शेयरों में से एचसीएल टेक, विप्रो और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने मंगलवार के कारोबार में 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!