शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पाँच दिनों की तेजी के बाद थमे भारतीय शेयर बाजार

ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली आने के कारण भारतीय शेयर बाजार में पाँच दिनों से जारी तेजी का क्रम आज टूट गया।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मंगलवार के बंद स्तर 37,930.33 के मुकाबले आज बुधवार को 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर 38,178.07 पर खुला। आज दिन भर इसमें काफी उतार-चढ़ाव रहा और एक समय यह नीचे की ओर 37,601.62 तक फिसल गया था। हालाँकि निचले स्तरों से आयी खरीदारी के कारण इसकी गिरावट काफी कम हो गयी और आखिरकार सेंसेक्स 58.81 अंकों या 0.16% की कमजोरी के साथ 37,871.52 पर बंद हुआ। इस तरह लगातार पाँच दिनों से चला आ रहा इसका तेजी का क्रम आज टूट गया। इस तेजी के दौरान सेंसेक्स ने 1,897.27 अंकों की उछाल हासिल की थी।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 29.65 अंकों या 0.27% की गिरावट के साथ 11,132.60 पर बंद हुआ। आज निफ्टी के 17 शेयर फायदे के साथ, जबकि 33 शेयर नुकसान के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में 6.68%, टाइटन (Titan) में 4.96% और पावर ग्रिड (Power Grid) में 3.6% की मजबूती देखी गयी। दूसरी ओर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 3.32% और बीपीसीएल (BPCL) में 3.08% की कमजोरी दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने बुधवार के कारोबार में अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया। (शेयर मंथन, 22 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!