शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 38,000 के नीचे हुआ बंद

सोमवार को मजबूती के साथ खुलने के बावजूद भारतीय बाजार के दिग्गज सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।

पिछले बंद स्तर 38,128.90 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 38,275.34 पर खुला, जो आज के लिए इसका उच्चतम स्तर रहा। हालाँकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने के कारण कुछ ही मिनटों के भीतर यह लाल निशान में आ गया। आज के कारोबार के पहले घंटे में ही यह नीचे की ओर 37,769.44 तक फिसल गया। लेकिन आखिरकार यह 194.17 अंकों या 0.51% की कमजोरी के साथ 37,934.73 पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के 13 शेयर मजबूती के साथ, जबकि 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) आज 62.35 अंकों या 0.56% के नुकसान के साथ 11,131.80 पर बंद हुआ। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 11,087.85 तक फिसल चुका था। आज निफ्टी के 18 शेयर मुनाफे, जबकि 32 शेयर घाटे के साथ बंद हुए। निफ्टी के शेयरों में एशियन पेन्ट्स (Asian Paints) में 3.53%, एचसीएल टेक (HCL Tech) में 3.07% और इन्फोसिस (Infosys) में 2.63% की मजबूती रही। दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 6.05%, जी इंटरटेनमेंट (ZEEL) में 3.99% और एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) में 3.50% की गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों में से एचसीएल टेक ने आज भी 52 हफ्तों का अपना नया स्तर बनाया। इससे पहले शुक्रवार के कारोबार में भी इसने यह कारनामा कर दिखाया था। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपना नया सर्वकालिक उच्चतम स्तर बनाया। इससे पहले बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के कारोबार में भी यह ऐसा करने में कामयाब रहा था। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!